Neech Bhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव देश- दुनिया और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है और वहीं 24 अक्टूबर को चंद्रमा में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे नीचभंग राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपका कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है। वहीं वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

नीचभंग राजयोग का बनना मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्त भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं  शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं शिक्षा में सफलता और संतान की जिम्मेदारी पूरी होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपके बैंक- बैलेंस में वृद्धि होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024