Neech Bhang Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव देश- दुनिया और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल देव ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है और वहीं 07 नवंबर को चंद्रमा ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे नीचभंग राजयोग बन रहा है। वहीं इस राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपमें सोच-विचार कर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाएगी। काम-धंधे, व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ होगा। वहीं इस दौरान आप जमीन- जायदाद की डील कर सकते हैं। साथ ही आपी सुख- सुविधाओंं में वृद्धि होगी। वहीं करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
नीचभंग राजयोग वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव पर गोचर कर रहे हैं। साथ ही चंद्रमा की सप्तम दृष्टि तीसरे भाव पर रहेगी। इसलिए इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वही मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही आपको कारोबार में लाभ होगा। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपके कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपकी तरक्की और पदोन्नति देखने को मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
नीचभंग राजयोग का बनना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से मंगल लग्न भाव में हैं। साथ ही चंद्रमा आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर संचरण करेंगे। साथ ही सप्तम दृष्टि उनकी लग्न भाव पर पड़ रही है। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। साथ ही आय में वृद्धि होने से लाइफ स्टाइल में बदलाव आएगा। नौकरी में स्थिरता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होने के साथ इनकम सोर्स भी फिक्स होंगे। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।