Navpancham RajYog: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि जल्द ही मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर गुरु के साथ युति हो रही है। इसके साथ ही 22 जुलाई यानी सावन के पहले सोमवार के दिन चंद्रमा के साथ मिलकर नवपंचम नामक राजयोग का निर्माण कर रहा है। दरअसल चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती है। ऐसे ही नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-संपदा की प्राप्ति होगी।  आइए जानते हैं नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहते हैं,तो  नवम पंचम योग का निर्माण होता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

चंद्रमा की राशि कर्क राशि के जातकों को नवपंचम योग बनने से विशेष लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही परिवार के बीच चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की उच्च अधिकारियों से अच्छी बनेगी। इससे भविष्य में आपको काफी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास और साहस के बल पर कई समस्याओं से निजात पाने के साथ कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। आप अपनी बुद्धि के कौशल से कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील हासिल कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में लाभ मिलने से पूरे आसार नजर आ रहे हैं । जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में बदल सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सावन में बना नवपंचम योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी में तरक्की के साथ-साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी काफी मुनाफा मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही अपार धन संपदा की प्राप्ति होगी। अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से आपकी अच्छी बनेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से चला आ रहा वाद-विवाद अब समाप्त हो सकता है।  

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल और चंद्रमा का नवपंचम योग इन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लंबे समय से बिजनेस में चली आ रही समस्या अब समाप्त हो सकती है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों पर भी सफलता हासिल हो सकती है। नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।  दोस्तों का साथ अच्छा बीतेगा।लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।