Rajbhang Rajyog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय मंगल धनु राशि में विराजमान है। वहीं, शनि की दृष्टि मंगल के ऊपर से हट गई, तो वह हर राशि में शुभ फल दे रहे हैं। लेकिन मिथुन राशि में मंगल सातवें भाव में विराजमान है। ऐसे में शनि और राहु दोनों दोनों की नौवीं दृष्टि मंगल में पड़ रही है। इससे राजभंग नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राजभंग योग बनने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आइए जानते हैं राजभंग योग बनने से किन राशियों मिलेगा खूब लाभ…
बता दें कि राजभंग योग मंगल के राशि परिवर्तन करने के साथ समाप्त हो जाएगा। ऐसे में मंगल 5 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में राजभंग योग 5 फरवरी 2024 तक रहेगा। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में मंगल सातवें भाव में विराजमान है और राजभंग का भी इसी राशि में निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि को लाभ मिलने के आसार है। मंगल से गुरु की राशि में प्रवेश किया है। ऐसे मे मंगल के साथ-साथ गुरु की कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर बनी रहेगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कानूनी मामलों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। राजभंग योग बनने से कार्यक्षेत्र में कुछ समय से चली आ रही रुकावटें अब समाप्त होगी। इसके साथ ही पराक्रम, साहस और उत्साह बढ़ेगा, जिससे नौकरीपेशा लोगों को भी काफी लाभकारी सिद्ध होगा। बॉस के साथ खराब संबंध अब अच्छे होंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही पिता, गुरु का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
राजभंग योग सिंह राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी होगा। मंगल के गोचर से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे से समय रुके काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। निराशा समाप्त होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में लगातार हो रहे घटा से अब छुटकारा मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी ला मिल सकता है। बड़े भाई-बहन का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही उनका सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध होंगे, जिससे आपको करियर में लाभ मिलने के पूरे आसार है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। गुरु के लग्न भाव में दृष्टि पड़ने से अनजाना भय, डिप्रेशन से निजात मिलेगी। एक नए उत्साह और सोच के साथ आगे बढ़ेगा। आके व्यक्तित्व में एक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
राजभंग योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। मंगल आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही मंगल आपके अंदर पराक्रम, उत्साह की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में नया व्यापार, नई नौकरी शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। मंगल बारहवें भाव में दृष्टि डाल रहे हैं। ऐसे में विदेशी व्यापार में भी लाभ मिलने के साथ धन लाभ होगा। आपके अंदर का भय, डर, चिंता आदि की समाप्ति होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।