Three Rajyog In Transit Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और सीधा पड़ता है। आपको बता दें कि मार्च में 3 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें शनि देव के कुंभ में गोचर से शश महापुरुष राजयोग बन रहा है। वहीं मंगल ग्रह के अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश से रूचक राजयोग बना है। साथ ही शुक्र ग्रह मार्च में अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग लगभग 200 साल बाद बन रहे हैं। जिसे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अगर आपने कर्ज ले रखा है तो उसको भी पूरा चुका पाएंगे। साथ ही आप इस समय कोई प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस समय आपकी आय में इजाफा देखने को मिलेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
तीन राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही आपकी सोची हुआ योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही यह राजयोग बनने से व्यापार अच्छा चलेगा और आर्थिक रूप से समृद्ध भी होंगे। करियर में तरक्की के आपको कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं भाग्य का साथ मिलने से धन वृद्धि के कई मौके मिलेंगे और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको इस समय नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही पिता के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ- साथ किस्मत का भी साथ मिलेगा। वहीं करियर में तरक्की के आपको कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। साथ ही आप इस समय देश- विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं बड़ी व्यावसायिक डील फाइनल हो सकती है। जो भविष्य में लाभ देगी। वहीं छात्रों के लिए यह अवधि शुभ रहेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।