Malavya Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर बड़ा असर पड़ता है। इन्हीं ग्रहों में से एक शुक्र ग्रह है। ज्योतिष में शुक्र को धन, प्रेम, ऐश्वर्य और सुख-संपत्ति आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में जब भी शुक्र ग्रह राशि बदलते हैं, तो इसका असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, फिलहाल शुक्र धनु राशि में विराजमान हैं और साल 2025 में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जनवरी 2025, मंगलवार को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर दैत्यों के गुरु शुक्र अपनी उच्च राशि मीन प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र के अपनी उच्च राशि में आते ही मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इस योग का कुछ राशियों पर बेहद शुभ असर पड़ेगा। साल 2025 में इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए साल 2025 बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं और इस राजयोग के बनने से आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश से भी मुनाफा हो सकता है। इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी। तरक्की के नए मौके मिलेंगे। अगर कोई जरूरी काम पेंडिंग है, तो इस समय पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। खासकर वकील और बिजनेस करने वालों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा। इस दौरान अगर आप पैसे का सही निवेश करेंगे, तो भविष्य में बड़ा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी मालव्य राजयोग बहुत शुभ रहेगा। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी। करियर में कई नए मौके मिलेंगे। अगर किसी काम में मेहनत की है, तो उसका अच्छा फल मिलेगा। विदेश यात्रा का योग भी बन सकता है। ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर बातचीत होगी। रिश्ते और मजबूत होंगे। नए दोस्त भी बन सकते हैं और आपकी सोसाइटी में पहचान बढ़ेगी। बिजनेस में फायदा होगा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने से और भी शुभता आएगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों के लिए यह समय काफी लाभदायक होगा। मालव्य राजयोग की वजह से आपको भौतिक सुख-संपत्ति मिल सकती है। परिवार से जुड़ी कोई पुरानी प्रॉपर्टी भी मिल सकती है। करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे और नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो यह सही समय होगा। बिजनेस करने वालों को भी मुनाफा हो सकता है। आपकी इज्जत और पहचान बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। इस समय किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024