Shattila Ekadashi 2026 Lucky Zodiac Sign: हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। इसके अलावा तिल का दान और सेवन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 14 जनवरी को पड़ने वाली षटतिला एकादशी काफी खास है, क्योंकि इस दिन मकर संक्रांति का भी पर्व मनाया जा रहा है। दोनों पर्व का का एक साथ होना सोने पर सुहागा है। इस दिन गंगा स्नान और दान का महत्व कई गुना बढ़ गया है। इतना ही नहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से 14 जनवरी का दिन कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के दिन मकर राशि में सूर्य, शुक्र विराजमान होंगे, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही वृषभ राशि में अरुण के साथ दोनों ग्रह नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में भगवान विष्णु की कृपा से न केवल आर्थिक तंगी दूर होगी, बल्कि लंबे समय से रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह एकादशी खुशियों की सौगात लेकर आ रही है।
मकर राशि (Capricorn)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य के साथ-साथ शुक्र भी लग्न भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में तेज़ी से वृद्धि होने के योग बनेंगे। राजनीति या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान व सक्रिय महसूस करेंगे। करियर में बहुत बड़ा बदलाव और मान-सम्मान मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी पर इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा, क्योंकि नौवां भाव को सक्रिय गो जाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। गुरु, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर माता-पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। भगवान विष्णु की कृपा से पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के जातक बुध मकर राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत के साथ बुद्धि का साथ मिलेगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में अपना परचम फैला सकते हैं। नए व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। आपके भीतर नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिसके चलते आप टीम लीडर की भूमिका भी निभा सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में, विशेष रूप से शेयर मार्केट से अच्छे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में तेज़ी से बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा समय प्रेम और आनंद में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अनुकूल बना रहेगा।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
