Venus And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन धन के दाता शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य की युति बनने जा रही है। यह युति शनि देव के स्वामित्व वाली राशि मकर में बनेगी। जिससे शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

20 जनवरी से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 27 साल बाद शनि करेंगे अपने ही घर में प्रवेश, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

शुक्रादित्य राजयोग बनना मेष राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान काम- कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इस दौरान व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और साहसिक फैसलों में सफलता मिलने के योग हैं। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा और धन के नए स्रोत बन सकते हैं। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

शुक्रादित्य राजयोग बनने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही रुके काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी या व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। वहीं इस समय आपको दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग कुंवारे हैं, उन लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026