Makar Sankranti 2026 Date (कब है मकर संक्रांति 2026): हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जब सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि इसे देवताओं के दिन की शुरुआत यानी ‘उत्तरायण’ माना जाता है। इस साल की मकर संक्रांति काफी शुभ मानी जा रही हैं, क्योंकि इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है। अक्सर तिथियों के हेर-फेर के कारण लोग दुविधा में रहते हैं कि खिचड़ी का दान और स्नान किस दिन करना श्रेष्ठ है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की दोपहर को हो रहा है, जिससे पुण्यकाल का महत्व इसी दिन बढ़ गया है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति की सही तिथि, महापुण्य काल का समय और इस दिन दान का महत्व…

84 साल बाद इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, धन के दाता शुक्र बनाएंगे पावरफुल राजयोग, तरक्की के योग

मकर संक्रांति 2026 कब? (Makar Sankranti 2026 Date)

मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

मकर संक्रांति 2026 पुण्य काल (Makar Sankranti 2026 Muhurat)

मकर संक्रांति का पुण्यकाल -14 जनवरी को शाम 03:04 बजे से शाम 05:45 बजे तक (कुल अवधि: 2 घंटे 32 मिनट)
महा पुण्य काल- दोपहर 03:13 बजे से शाम 04:58 बजे तक (कुल अवधि: 1 घंटा 45 मिनट)
गंगा स्नान का शुभ समय – सुबह 9 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक

षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग (The Special Coincidence On Makar Sankranti)

2026 की मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और तिल के छह प्रकार के प्रयोग (तिल स्नान, तिल उबटन, तिल तर्पण, तिल दान, तिल भोजन और तिल हवन) का विधान है। संक्रांति और एकादशी का एक ही दिन पड़ना आध्यात्मिक रूप से ‘अक्षय पुण्य’ देने वाला माना गया है।

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान?

इस साल मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी पड़ रही है। इसलिए खिचड़ी की बजाय तिल, गुड़ आदि का दान करें। इसके अलावा गर्म कपड़े, कंबल आदि का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।

मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का संयोग-क्या कर सकते हैं खिचड़ी का दान?

2026 में जब मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी एक ही दिन (14 जनवरी) पड़ रही हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस दिन खिचड़ी का दान करना शुभ होगा। इस दिन चावल का सेवन न करें। लेकिन मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आप कच्ची खिचड़ी (चावल और दाल) का दान कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, महापर्व पर दान का नियम एकादशी के निषेध से ऊपर माना जाता है। यदि आप पूरी तरह परहेज करना चाहते हैं, तो केवल काले तिल, गुड़, घी और गर्म कपड़ों का दान भी अक्षय पुण्य देगा।

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें