Makar Sankranti 2026 Daan: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। सूर्य उत्तरायण में चले जाते हैं। इसी के कारण इसे देवताओं का दिन माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ-साथ कुछ खास चीजों का दान करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति हो सकती है। पंचांग के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति के साथ षटतिला एकादशी का भी व्रत रखा जा रहा है। ऐसे में कुछ चीजों को दान करने से पुण्य की तो प्राप्ति होगी ही, इसके साथ ही आपके जीवन से शनि और राहु-केतु जैसे दोषों को निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के दिन किन चीजों को दान करना लाभकारी हो सकता है….
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के पावन अवसर पर किया गया दान अक्षय फल प्रदान करता है।
तिल का करें दान
मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी होने से तिल का दान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे तिल संक्रांति भी कहते हैं। इस दिन काले तिल का दान सबसे अनिवार्य है। तिल का दान करने से शनि दोष दूर होता है और राहु-केतु की पीड़ा शांत होती है।
गुड़ का करें दान
मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान सूर्य देव को समर्पित है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
खिचड़ी का करें दान
चावल और काली उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करना और सेवन करने से शनि और चंद्रमा के अशुभ प्रभावों को कम करता है। इस साल मकर संक्रांति के दिन एकादशी भी है। इसलिए इस दिन चावल और उड़द का सेवन न करें।
कंबल और ऊनी कपड़े का दान
मकर संक्रांति शीत ऋतु में होती है। ऐसे में इस दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों या कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
करें शुद्ध घी का दान
मकर संक्रांति के दिन घी का दान आरोग्य और करियर में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान
| राशि | इन चीजों का करें दान |
| मेष और वृश्चिक | गुड़ और मसूर की दाल |
| वृषभ और तुला | सफेद तिल और मिश्री |
| मिथुन और कन्या | मूंग की दाल और हरी सब्जियां |
| कर्क | चावल, घी और सफेद तिल |
| सिंह | गुड़ और तांबे के बर्तन |
| धनु और मीन | चने की दाल, हल्दी और पीला कपड़ा |
| मकर और कुंभ | काली उड़द, तिल और कंबल |
ध्यान रखें: इस साल संक्रांति पर षटतिला एकादशी भी है, इसलिए दान तो खिचड़ी का करें, लेकिन व्रत के नियमों के कारण स्वयं इसका सेवन भूलकर भी न करें।
साल 2026 का वार्षिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
