Makar Sankranti 2025: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। सूर्य के अपने पुत्र शनि की राशि मकर में जाने से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति किन राशियों के लिए हो सकती है लकी…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 जनवरी 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही इस दिन पुष्य नक्षत्र के साथ विष्कुंभ, प्रीति, बालव और कौवल जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत खूब चमक सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
सूर्य मकर राशि में प्रवेश करके इस राशि के सातवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आप अच्छी खासी उपलब्धियां हासिल कर सकते हो। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नया व्यापार आरंभ करने की सोच रहे हो, तो अच्छा बिजनेस पार्टनर आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में सूर्य चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी सुख-सुविधाओं में वृद्धि रहोगी। घर में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। घर में कोई शुभ या फिर मांगलिक काम हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई नीतियां सफल हो सकती है। इससे आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और पैसे की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। माता के सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य विराजमान रहने वाला है। इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपका शानदार लाभ मिलने वाला है। आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। खुद का व्यापार करने वाले जातकों को खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ की बात करें, तो साथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
ग्रहों के सेनापति मंगल राशि समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल 2025 में मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे रूचक नामक राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन राशियों की किस्मत चमक सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।