मकर संक्रांति 2023 | Makar Sankranti 2023 : 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य और शनि यानी पिता और पुत्र का मिलन होगा। इन 4 राशियों के लोगों को इस दौरान रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं मकर संक्रांति से किन 4 राशियों पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव-
सूर्य और शनि के गोचर का नकारात्मक प्रभाव
मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर शनि और सूर्य का मिलन होता है क्योंकि मकर राशि शनि की राशि है। वहीं 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, मिथुन और तुला राशि वालों की ढैय्या समाप्त होगी और कर्क और वृश्चिक राशि वालों की ढैय्या शुरू होगी। वहीं धनु राशि के जातक शनि की साढ़े साती से पूरी तरह मुक्त होंगे। मकर, कुम्भ और मीन राशि पर साढ़ेसाती रहेगी।
सिंह राशि पर सूर्य का अशुभ प्रभाव | Makar Sankranti Impact on Leo
सिंह राशि वालों को सूर्य के गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय किसी को जरूरत से ज्यादा पैसा उधार न दें। ऐसा करने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। सारा काम अपने बजट को ध्यान में रखकर करना होगा। इस अवधि में माता की ओर से कोई अप्रिय समाचार आपको मिल सकता है। जिससे आपका मन दुखी हो जाएगा।
Makar Sankranti पर क्यों खाई जाती है खिचड़ी, क्या है इसका धार्मिक महत्व ? देखें VIDEO
तुला राशि पर सूर्य ग्रह का प्रभाव | Makar Sankranti Impact on Libra
तुला राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सूर्य के गोचर के प्रभाव से प्रभावित होगा। इस अवधि में आपके परिवार में मतभेद हो सकते हैं। इससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इस अवधि में आपको अपने किसी मित्र या रिश्तेदार की ओर से कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप इस अवधि में यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें, आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस अवधि में सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। इस समय जितना हो सके धैर्य से काम लें।
धनु राशि पर सूर्य का अशुभ प्रभाव | Makar Sankranti Impact on Sagittarius
धनु राशि के जातकों को सूर्य के गोचर के दौरान कुछ अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बात करते समय शब्दों का प्रयोग संभल कर करें। इस समय आप जो भी रणनीति बनाएं उसे गोपनीय रखें। अपना राज किसी को मत बताओ। इस अवधि में अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। इस दौरान आपको आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इस समय परिवार पर ध्यान दें और रिश्तों में दूरियां न आने दें।
कुंभ राशि पर सूर्य का अशुभ प्रभाव | Makar Sankranti Impact on Aquarius
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव के कारण आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और इतना ही नहीं इस अवधि में आपके ख़र्चे भी अधिक होंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। साथ ही जो लोग आपके बारे में बुरा सोच रहे थे उन्हें कहीं न कहीं सफलता मिलती हुई नजर आएगी। विवादित मामलों को आपस में ही निपटाने में ही समझदारी होगी। कर्ज के रूप में किसी को जरूरत से ज्यादा पैसा न दें, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान होगा।