Lord Shiva Favorite Zodiac: देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा करता है, तो उसे महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही शिव जी की कृपा से व्यक्ति को हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार, आज महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ योग बना है, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसके अलावा वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर हमेशा देवों के देव महादेव कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। इस राशि के ऊपर भगवान शिव की कृपा रहने के कारण जल्द ही संकटों से मुक्ति मिल जाती है और हर एक काम में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है। शिव जी कृपा से मेष राशि वाले जातकों को करियर और व्यापार में भी सफलता मिलती है। मान्यता है कि इस राशि वाले से भगवान शिव अति प्रसन्न रहते हैं।
वृषभ राशि (Vrishabh Zodiac)
भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक वृषभ राशि भी है। इस महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आप नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। मान्यता है कि इन राशि के जातकों पर शिव जी विशेष कृपा होने से जीवन में हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के लोगों को व्यापार में उन्नति और आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान करियर में भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शिव जी की पूजा करने से इन राशि के जातकों को समाज में अच्छा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि भी भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक है। इस महाशिवरात्रि पर कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में तीन गुना लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही, परिवार के बड़े सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा और नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि से संबंधित समस्याएं सुलझेंगी। इस राशि के जातकों पर शिव जी विशेष कृपा रहती है जिससे इन्हें अच्छी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलता है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।