Mahashivratri Sun Moon Mercury Saturn Conjunction: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रह गोचर करके समय- समय पर त्योहार पर त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि पर इस बार ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों की रानी चंद्रमा और ग्रहों के राजकुमार बुध के साथ कर्मों का फल देने वाले न्यायाधीश शनि सभी 4 ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संंयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आप नई नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको भी अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीति में राजनेताओं के साथ संबंध बढ़ेंगे। इस दौरान विदेश यात्रा और हायर एजुकेशन में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में विस्तार के भी आसार रहेंगे। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
चतुर्ग्रही योग बनने से मकर राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय शत्रु परास्त होंगे और आपको मुकदमों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं मीडिया, मार्केटिंग, लेखन या सोशल मीडिया से जुड़े हैं तो इस दौरान आपको खूब लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का समय है। धार्मिक और मांगलिक कार्यों के अवसर मिलेंगे। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।