Maha Shivratri 2025 Shubh Sanyog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। यह महापर्व देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। हिंदू पंचाग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से और व्रत रखने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। महाशिवरात्रि के खास मौके पर देश के सभी शिव मंदिरों को सजाया जाता है।
महाशिवरात्रि पर बन रहा है शुभ योग
इस साल 2025 की महाशिवरात्रि को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि ज्योतिषियों की मानें तो इस साल महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र रहेगा, जो शाम 5:08 बजे तक रहेगा। इसके अलावा परिध योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन की पूजा और भी शुभ मानी जा रही है। माना जाता है कि इस योग में शिव-पार्वती की पूजा करने से किस्मत चमक सकती है और जीवन के दुख दूर हो सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों के लिए इस साल की महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है। इन राशियों पर भोलेनाथ अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ रहेगी। इस दौरान नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं। अगर बिजनेस करते हैं तो नया मौका मिल सकता है, जिससे अच्छा पैसा आएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से सफलता मिलने के चांस बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि वालों पर भी भगवान शिव की कृपा होगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। अगर बिजनेस कर रहे हैं तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, वो भी पूरे होने लगेंगे। इस दिन शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से मनचाहा लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि आर्थिक रूप से बहुत शुभ रहने वाली है। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे, कर्ज से छुटकारा मिलेगा और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अगर आप नया घर, गाड़ी या कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके पूरे योग बन रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में भी खुशियां आएंगी। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। इस दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से प्यार और रिश्तों में मजबूती आएगी।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।