Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि आने वाली है और इस दिन भगवान शिव की पूजा का खास महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सारी परेशानियां दूर होती हैं और घर में खुशहाली आती है। खासकर, जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होती है, उनके लिए यह दिन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन पूजा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कौन-सी चीजें शिवलिंग पर चढ़ानी चाहिए और कौन-सी नहीं। मान्यता है कि सही तरीके से पूजा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीं कुछ चीजों को अर्पित करने से भोलेनाथ नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए और किन चीजों को चढ़ाने से बचना चाहिए।

शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं?

  • दूध को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से मन को शांति मिलती है और टेंशन कम होने की मान्यता है।
  • दही जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। ऐसे में इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से घर में बरकत बनी रहती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से किस्मत चमक सकती है और इससे भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।
  • घी को अग्नि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घी से शिवलिंग का अभिषेक करने से सेहत अच्छी रहती है और बीमारियां दूर होती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी पाप खत्म हो जाते हैं और मन हल्का महसूस होता है।
  • भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं। मान्यता है कि इसे चढ़ाने से भोलेनाथ तुरंत खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
  • धतूरा भी शिवजी को अति प्रिय है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से शत्रुओं का नाश होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • सफेद फूल भगवान शिव को बेहद पसंद होते हैं। ऐसे में इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाने से घर में शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है।
  • शिवलिंग पर चावल अर्पित करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

  • हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्ते चढ़ाना वर्जित माना जाता है। इसलिए इसे शिवलिंग पर अर्पित न करें।
  • केतकी का फूल भगवान शिव को अर्पित नहीं किया जाता है। इसलिए इसे शिवलिंग पर नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • लाल रंग को गुस्से और उग्रता का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव शांत और भोले हैं, इसलिए भगवान शिव को लाल फूल चढ़ाना वर्जित माना जाता है।
  • ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को हल्दी चढ़ाने से वह जल्द रुष्ट हो जाते हैं और पूजा का पूर्ण नहीं मिलता है। इसलिए, शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।