Mahashivratri 2025 Shivling Prasad Niyam: भगवान की पूजा में चढ़ाया गया प्रसाद को बहुत ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसे ग्रहण करने से व्यक्ति को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उसके जीवन में खुशियों का आगमन होता है। लेकिन आपने अक्सर लोगों से यह कहते हुए सुना होगा कि शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद नहीं खाना चाहिए। क्या यह सच है? शिवपुराण में इस विषय पर काफी विस्तार से बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद ग्रहण करना चाहिए या नहीं।

क्या शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खा सकते हैं?

शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव का प्रसाद अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी होता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इसे श्रद्धा से ग्रहण करता है, तो उसे कई गुना अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। शिवजी के प्रसाद को लेने से न सिर्फ घर पवित्र होता है बल्कि इसे न लेने वाले व्यक्ति को पाप का भागी माना गया है। इसलिए शिवजी का प्रसाद ग्रहण करने से कोई दोष नहीं लगता, बल्कि इससे विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

शिवलिंग पर चढ़े किस प्रसाद को ग्रहण कर सकते हैं?

शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर चढ़े हर प्रसाद को ग्रहण नहीं करना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार, जो प्रसाद शिवलिंग के ऊपर चढ़ाया गया हो, उसे नहीं खाना चाहिए, क्योंकि वह चण्डेश्वर का होता है। जो प्रसाद शिवलिंग के पास रखा गया हो, उसे भक्तिपूर्वक ग्रहण किया जा सकता है। यदि शिवलिंग चांदी, पीतल या तांबे का बना हो, तो उस पर चढ़ा प्रसाद खा सकते हैं। वहीं, भगवान शिव की मूर्ति पर चढ़ा प्रसाद पूर्ण रूप से ग्रहण किया जा सकता है, क्योंकि यह शुभ माना जाता है और इससे पाप नष्ट होते हैं।

मिट्टी के शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद का क्या करें?

इसके अलावा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हर मंदिर और धार्मिक स्थल में नियम अलग-अलग हो सकते हैं। अगर किसी ने मिट्टी, पत्थर या चीनी मिट्टी के शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाया है तो उसे नहीं खाना चाहिए। इसके बजाय उस प्रसाद को किसी बहती नदी में विसर्जित कर देना चाहिए। इसमें कोई पाप नहीं है। कई लोग घर पर ही मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करते हैं, ऐसे में उस पर चढ़ाए गए प्रसाद को नदी में प्रवाहित करना उचित माना जाता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।