Shash And Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार त्योहार पर समय- समय पर ग्रह शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस दिन शश और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। मालव्य राजयोग शुक्र ग्रह उच्च राशि में संचऱण करके बना रहे हैं तो वहीं शश राजयोग शनि देव बना रहे हैं। ऐसे में इन राजयोगों के बनने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है।  आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिे शश और मालव्य राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से धन भाव पर तो वहीं शुक्र देव तीसरे स्थान पर भ्रमम करेंगे। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में खास सफलता मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इंवेस्टमेंट और नए प्लान्स से आपको लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है। इसके साथ ही इस दौरान आपको लाभ होगा।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

 शश और मालव्य राजयोग का बनना कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव शश राजयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बना रहे हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर संंचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं  रुके काम पूरे होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे। व्यापार में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। साथ ही करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के मौके मिलेंगे। आध्यात्मिक उन्नति और यात्रा के योग बनने की पूरी संभावना है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शश और मालव्य राजयोग बनने से मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय मीडिया, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन फील्ड से आप जुड़े हुए हैं तो आपको विशेष रूप से लाभ होगा। वहीं इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025