Mahashivratri 2025 Puja Samagri: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इसे भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग शिवजी की पूजा, व्रत और रात्रि जागरण करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से इस दिन पूजा करता है, उसे शिवजी का आशीर्वाद मिलता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने जा रहे हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी चीजें चाहिए होती हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा में इन चीजों को जरूर शामिल करें। मान्यता है कि इन पूजन सामग्री के बिना महाशिवरात्रि की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। तो चलिए शुरू करते हैं…
महाशिवरात्रि 2025 पूजा सामग्री लिस्ट
जल
शिवलिंग पर जल चढ़ाना सबसे जरूरी होता है। यह शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
दूध
दूध शिवजी को बहुत प्रिय है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति मिलती है।
दही
दही सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
शहद
मान्यता है कि शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से जीवन में मिठास आती है और वाणी मधुर होती है। साथ ही, स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
घी
घी शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन सफलता मिलती है और सकारात्मकता बढ़ती है।
बेलपत्र
बेलपत्र शिवजी को बेहद पसंद हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर इन्हें चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
धतूरा
धतूरा भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
फूल
शिवजी को सफेद फूल जैसे चमेली और मोगरा बहुत प्रिय हैं। ऐसे में मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर इन फूलों को अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है।
फल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर फल चढ़ाने से जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है।
धूप और दीप
धूप और दीप जलाने से घर का माहौल शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
भस्म
भस्म वैराग्य और अहंकार त्यागने का प्रतीक है। इसे शिवजी को चढ़ाने से मन में शांति आती है।
चंदन
चंदन ठंडक और शांति का प्रतीक है। ऐसे में शिवलिंग पर चंदन लगाने से मन और मस्तिष्क शांत रहता है।
अक्षत (चावल)
अक्षत यानी साबुत चावल पूर्णता और समृद्धि का प्रतीक हैं। मान्यता है कि इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
भांग
भगवान शिव को भांग प्रिय है। इसे चढ़ाने से ध्यान और एकाग्रता बढ़ती है।
वस्त्र
शिवजी को वस्त्र अर्पित करना सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक होता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।