Budh Uday 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का युवराज माना जाता है और वह बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता आदि का कारक माने जाते हैं। बुध माह में दो बार राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। राशि, नक्षत्र के साथ-साथ स्थिति में बदलाव करते रहते है। इस समय बुध अस्त अवस्था में है और 22 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे पर कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बुध के उदित होने से 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के ग्यारहवें भाव में बुध उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही परेशानियां और चुनौतियां दूर हो सकती है। भाई-बहन, मामा आदि के साथ चली आ रही समस्याएं अब दूर हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके विचारों से दूसरे लोग प्रभावित हो सकते हैं। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। यह अवधि छात्रों के लिए काफी अच्छा हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के नौवें भाव में बुध उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को पिता, गुरु और मेंटर का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। माता के सेहत में भी सुधार देखने को मिलने वाला है। परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। पिता के साथ चला आ रहा विवाह समाप्त हो सकता है। नया काम या व्यापार इस अवधि में आरंभ करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध उदित होंगे। ऐसे में इस राशि के छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी साबित हो सकती है। लंबे समय से पढ़ाई में आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आप सफल हो सकते हैं। पेशेवर जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। बैंक, आयात-निर्यात, वैज्ञानिक, बिजनेस से जुड़े जातकों को खूब लाभ हो सकता है। संचार कौशल तेजी से मजबूत हो सकता है। इसके साथ ही आपको अपने जीवन में कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
धन के दाता शुक्र उदित होते ही पंच महापुरुष राजयोग में से एक मालव्य राजयोग का निर्माण करेंगे। शुक्र के इस राजयोग का निर्माण करने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।