Mahashivratri 2025 Bhog: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह दिन भगवान शिव की भक्ति का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं और महादेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखकर विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होता है। इसके अलवा यह भी मान्यता है कि अगर इस दिन शिवजी को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाए, तो वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। तो चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

खीर

भगवान शिव को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है। ऐसे में इस दिन उन्हें साबूदाना या मखाने की खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न हो सकते हैं। आपको बता दें कि यह चावल की खीर की तरह ही बनाई जाती है और इसमें मेवे डालकर स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

ठंडाई

भगवान शिव को ठंडाई बहुत प्रिय है। पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जब शिवजी ने विष पिया था, तो उनके शरीर में जलन होने लगी थी। इसे शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें ठंडी चीजें अर्पित कीं। इसलिए महाशिवरात्रि पर ठंडाई का भोग लगाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। आप चाहें तो इसमें भांग भी मिला सकते हैं।

सूजी या आटे का हलवा

व्रत और त्योहारों पर सूजी या आटे का हलवा बनाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध घी से बना हलवा शिवजी को चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

खोया बर्फी

सफेद रंग की चीजें भगवान शिव को बहुत पसंद हैं। इस दिन उन्हें मावा (खोया) की बर्फी का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे शिवजी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है।

पंचामृत

भगवान शिव की पूजा में पंचामृत का विशेष महत्व है। इसे दूध, दही, घी, शहद और चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से पूजा सफल मानी जाती है और भक्तों को सुख-शांति मिलती है।

भांग से बनी चीजें

भगवान शिव को भांग और धतूरा बहुत प्रिय हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भांग, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। भांग से बनी ठंडाई या पेड़े का भोग भी लगाया जा सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।