Mahashivratri 2024 Remedy: वैदिक पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है, जो इस साल 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है। वहीं मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर जो व्यक्ति भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग, सिद्ध योग, गजकेसरी योग, धन योग और सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसमें उपाय सिद्ध हो जाते हैं। ऐसे में हम यहां बताने जा रहे हैं, ऐसे वो कौन से उपाय हैं, जिनको करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही आपको धन- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं…
आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तो आप लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का गंगाजल और काले तिल मिलाकर अभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
अगर आपके जीवन में दरिद्रता का वास हो गया हो और जीवन में सुख- समृद्धि का अभाव हो तो आप लोग महाशिवरात्रि पर छोटा सा पारद (पारा) शिवलिंग लेकर आएं और घर के मंदिर में इसे स्थापित करें। शिवरात्रि से शुरू करके रोज इसकी पूजा करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होगी। साथ ही दरिद्रता दूर होगी।
मनोकामना पूर्ति के लिए
अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा हो तो आपको एक लाल वस्त्र में चावल रखकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहािए। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं । लेकिन ध्यान रहें कि भगवान शिव की पूजा टूटे हुए अक्षत प्रयोग नहीं करने चाहिए।
भौतिक सुखों की होगी प्राप्ति
अगर आपके जीवन में भौतिक सुखों का अभाव हो तो आप लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल में जौ मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होती है और पितर भी प्रसन्न होते हैं।
आरोग्य की प्राप्ति के लिए
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग के सामने बैठकर महामृत्युंजय मंत्र (ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्) का 108 बार जाप करें।