Mahashivratri 2024 Kab Hai: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विशेष आराधना करते हैं। लेकिन इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जो नहीं करने चाहिए। वरना भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये कार्य कौन से हैं…

काले वस्त्र पहनने से बचें

महाशिवरात्रि के दिन काले वस्त्र को नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष में पूजा के समय काले कपड़े को निषेध बताया गया है। इसलिए  इस दिन काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।

प्रसाद को नहीं करें ग्रहण

शास्त्रों के अनुसार भक्तजनों को शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले प्रसाद को ग्रहण नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे दुर्भाग्य आता है। साथ ही जीवन में दरिद्रता का वास बना रहता है। 

इन फूलों को नहीं चढ़ाएं

भगवान शिव और शिवलिंग पर भूलकर भी केतकी और चंपा फूल नहीं चढ़ाने चाहिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इन फूलों को भगवान शिव ने शापित किया था। इसलिए इन फूलों को चढ़ाने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं।

टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाएं

भोलेनाथ की पूजा में भूलकर भी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि चावल को अक्षत कहते हैं और अक्षत का मतलब होता है- अटूट चावल, यह पूर्णता का प्रतीक है। इसलिए पूजा में अक्षत टुटे हुए नहीं चढ़ाने चाहिए।

ऐसे अर्पित करें बेलपत्र

कई लोग शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। ऐसे में शिवरात्रि पर तीन पत्रों वाला बेलपत्र शिव को अर्पित करें और डंठल चढ़ाते समय आपकी तरफ हो। साथ ही टूटे हुए या कटे-फटे बेलपत्र नहीं चढ़ाना चाहिए।

नहीं करें रोली का प्रयोग

इस दिन भगवान शिव की पूजा में रोली का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि भोलेनाथ की पूजा में रोली वर्जित मानी गई है। रोली की जगह चंदन का प्रयोग कर सकते हैं।

इन चीजों का सेवन करने से बचें

महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही इस दिन मदिरा पान भी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024