Chhath Puja 2020: आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा की शुरुआत कल नहाय-खाय से हो चुकी है। घर की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने तक में घर का हर सदस्य इस दौरान व्यस्त रहता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होती है। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है जिसे खरना या लोहंडा भी कहते हैं।
इस दिन व्रती दिन भर व्रत रखने के बाद रात को खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं। बिहार का प्रचलित त्योहार छठ पिछले कुछ सालों से देश के अन्य राज्यों जैसे कि पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड व जहां-जहां प्रवासी बिहारी रहते हैं, सभी जगह मनाया जाने लगा है। आइए जानते हैं कि कुछ फेमस छठ गीत –
18 नवंबर से शुरू हुए इस पर्व के मौके पर घरों में चहल-पहल बढ़ जाती है। ज्यादातर लोगों इस कोशिश में रहते हैं कि वो ये त्योहार घर पर और घरवालों के बीच ही मनाएं। इन चार दिनों में अधिकतर लोग ज्यादा समय उठे ही रहते हैं। अर्घ्य देने वाले दिन लोग जगह पाने के लिए काफी पहले ही घाट की ओर रुख करते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इस बार घाटों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति नहीं दी गई है।
इस पूजा के दौरान आसपास का माहौल बेहद रमणीय हो जाता है। व्रतियों से भरा-पूरा घर, प्रसाद बनाने से लेकर छठ के गानों तक, हर किसी का अपना महत्व है। छठ के गाने किसी भी व्यक्ति को उसके घर-परिवार की याद दिला सकता है। कई प्रचलित गाने हैं जो छठ पूजा की भव्यता को और बढ़ाते हैं।
टी-सीरीज भक्ति सागर द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किये गए इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस गाने को करीब 9 करोड़ 46 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि ये गाना अनुराधा पौदवाल ने गाया है।
इसी चैनल ने शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया गीत ‘बांझी केवड़वा धइले ठाढ़’ एक दिन पहले यानी 17 नवंबर को इसे अपलोड किया था। एक दिन में ही इस वीडियो को 1 लाख 22 हजार व्यूज़ मिल चुके हैं।
1 नवंबर को आदिशक्ति फिल्म्स ने अपने चैनल से ‘छठ घाटे चली’ नामक वीडियो एलबम अपलोड किया है। इस वीडियो को अभी तक 3 करोड़ से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है।
छठ का एक प्रचलित गीत पहिले-पहिल छठी मैया भी है। इस गाने में क्रांति प्रकाश झा ने अभिनय किया है और शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज दी है। 2 करोड़ 38 लाख से भी अधिक लोगों के व्यूज इस वीडियो पर हैं।
‘कांच ही बांस के बहंगिया’ टी-सीरीज भक्ति सागर चैनल द्वारा अपलोड किये गए इस लोकगीत को अनुराधा पौदवाल ने गाया है। इस गीत पर अब तक 47 लाख से भी अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।