Shardiya Navratri 2025 Horoscope: इस साल की शारदीय नवरात्रि काफी खास है, क्योंकि जहां एक ओर पूरे 10 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। वहीं दूसरी ओर कई दुर्लभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। बता दें कि ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से ये नवरात्रि के दौरान महालक्ष्मी, भद्र राजयोग से लेकर वरिष्ठ योग तक का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। दरअसल, नवरात्रि से लेकर महानवमी तक कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। जहां मंगल तुला राशि में विराजमान है, जिससे चंद्रमा के साथ युति करके महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके अलावा कन्या राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग, बुध के स्वराशि कन्या में होने से भद्र राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। सूर्य और यम के संयोग से नवपंचम, मंगल-यम से केंद्र, मंगल-अरुण से षडाष्टक और शुक्र-गुरु के संयोग से अर्धकेंद्र का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ, रवि और सम योग का भी निर्माण हो रहा है। ग्रहों के द्वारा इतने शुभ राजयोगों का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां दुर्गा के साथ-साथ उनके नौ स्वरूपों की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ आकस्मिक धन लाभ, नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं…

October 2025 Vrat Tyohar List: कब है दशहरा, दिवाली और करवा चौथ? देखें अक्टूबर व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट

कब है महानवमी 2025 (Mahanavami 2025 Date and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की महानवमी (Navami 2025 Date) 1 अक्टूबर, बुधवार को पड़ेगी। इस दिन भी कन्या पूजन करने का विधान है।

आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत- 30 सितंबर को शाम 6 बजकर 06 मिनट पर
आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समापन- 01 अक्टूबर को रात 7 बजकर 01 मिनट पर

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवरात्रि से लेकर महानवमी तक का समय काफी खास हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में बुध और सूर्य विराजमान है। ऐसे भद्र और बुधादित्य राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी लकी हो सकता है। करियर के क्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे वेतन वृद्धि के साथ-साथ पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। विदेशों से भी लाभ मिलने के योग नजर आ सकते हैं। 

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि में बुधादित्य और भद्र राजयोग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। मां दुर्गा की कृपा से एकाग्रता में वृद्धि होगी, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में मौजूद शुक्र भी आपके लिए लकी साबित हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मां दुर्गा की कृपा से आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा किए जा रहे कामों में अब सफल हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। जीवन की गाड़ी पटरी पर सकती है, जिससे खुशियां ही खुशियां होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही नौकरी और व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

Shardiya Navratri 2025 Bhajan: मेरी अखियों के सामने ही रहना मां जगदम्बे… शारदीय नवरात्रि पर गाएं ये भजन, माता रानी की होगी कृपा

सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें