Mahalaxmi Vrat 2021 Date: घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक महालक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस व्रत का प्रारंभ इस साल 14 सितंबर से हो रहा है और इसकी समाप्ति 29 सितंबर को होगी। ये व्रत धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है जिससे धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर हो जाएं। लेकिन महालक्ष्मी व्रत के ये 16 दिन कुछ राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 5 ऐसी राशियां हैं जिन पर इस दौरान माता की विशेष कृपा रहने वाली है।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये 16 दिन की अवधि विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। आर्थिक जीवन में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। अन्य मार्गों से भी धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहने से धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर होने की संभावना रहेगी। अचानक से कोई काम मिल सकता है। नौकरी में बदलाव होने की संभावना है।
सिंह राशि: इस राशि वालों पर भी देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बनती हुई दिखाई दे रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आमदनी के अन्य मार्ग भी खुल सकते हैं। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। नये काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। (यह भी पढ़ें- सितंबर में राहु सूर्य के नक्षत्र में करेगा प्रवेश, 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं टेंशन, रहें सतर्क)
कन्या राशि: इस राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए ये 16 दिन काफी अच्छे रहने वाले हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के आसार रहेंगे। नौकरी में अच्छी खासी सफलता मिल सकती है। वेतन में वृद्धि के जबरदस्त योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में गति आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। लाभ के बेहतर मौके मिलेंगे। धन संचय करने में सफलता प्राप्त होगी। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के जातक माने जाते हैं काफी साफ दिल, मन में नहीं रख पाते कोई बात)
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए समय काफी अच्छा साबित होगा। आय के स्रोतों से अच्छा धनागमन होता रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आप अतिरिक्त आय पाने में सक्षम होंगे। आमदनी में वृद्धि के आसार हैं। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- 14 सितंबर से 21 नवंबर तक मकर राशि में रहेंगे गुरु, जानिए किन राशि वालों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति)
धनु राशि: धन-दौलत में वृद्धि होगी। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त कर सकेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। धन संचय कर पाने में आप सक्षम होंगे। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी।
