Mahakumbh 2025 Grah Yog: इस बार महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। आपको बता दें कि साल 2025 का महाकुंभ बहुत खास है। इस महाकुंभ को सिर्फ धार्मिक नजरिए से ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इस बार महाकुंभ पर 144 साल बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक, महाकुंभ पर 144 साल बाद सूर्य, चंद्रमा, शनि और बृहस्पति की स्थिति एक साथ शुभ बन रही है। इसके साथ ही पूर्णिमा, रवि योग और भद्रावास योग भी बन रहा है। यह संयोजन समुद्र मंथन के समय भी हुआ था, इसलिए इसे बेहद पवित्र और शुभ माना जा रहा है। बता दें कि महाकुंभ तब होता है जब देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में और ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में होते हैं। इस दौरान बृहस्पति की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है, जिससे यह समय बहुत शुभ हो जाता है। हर 12 साल में बृहस्पति अपनी 12 राशियों की यात्रा पूरी कर वृषभ राशि में लौटते हैं, तब महाकुंभ का आयोजन होता है। लेकिन जब यह चक्र 12 बार पूरा होता है यानी 144 साल बाद, तब पूर्ण महाकुंभ होता है। ऐसे में 144 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने की वजह से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

मेष राशि (Mesh Rashi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार महाकुंभ के दौरान मेष राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़े लक्ष्य को पाने में सफलता मिल सकती है। कारोबार में भी जबरदस्त तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में लाभ मिलेगा। अगर नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय बिल्कुल अनुकूल है। इस दौरान मेष राशि वाले जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों को भी इस दौरान लाभ मिलेगा। आप आत्मविश्वास और ऊर्जा में भरपूर रहेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। करियर और रोजगार में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर या वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबार में भी अच्छा खासा लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह समय लकी साबित हो सकता है। मकर राशियों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।