ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित अवधि के बाद नवग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के अशुभ और शुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही गोचर कुंडली में कुछ दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत सातवें आसमान पर हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 नवंबर को मंगल अपनी राशि वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। इससे रुचक योग का निर्माण हुआ था। इसके साथ ही शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है, जिससे शश राजयोग का निर्माण हुआ है, जो करीब 30 सालों बाद बना है। इसके साथ ही बुध के धनु राशि में प्रवेश करने से महाधन नाम राजयोग का निर्माण हो रही है। ऐसे में साल के अंत तक इन दुर्लभ योगों के बनने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ अपार धन-दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ…
बता दें कि रूचक और शश योग को पंचमहापुरुष योग में से माना जाता है। इस दो राजयोग के अलावा भद्र योग, मालव्य योग और हमसा योग होता है। इस राजयोग के बनने से जातक को प्रसिद्धि, सौभाग्य, जीवन शक्ति के साथ धन लाभ मिलता है। इसके साथ ही करियर में तरक्की मिलती है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इन तीनों राजयोग के बनने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में लगाया गया धन अब वापस मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मंगल की दृष्टि शुभ होने पड़ने के कारण हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन दौलत की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मेहनत करने से सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी बुद्धि से हर किसी के चहेते बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए ये राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ग्रहों के राजा लग्न भाव में मंगल और बुध के साथ बैठे हैं। ऐसे में ये राजयोग कार्यक्षेत्र में बड़ी से बड़ी चुनौती स्वीकार करेंगे। अपनी आत्मविश्वास और साहस से बड़ा सा बड़ा काम आसानी से कर लेंगे। इसके साथ ही रूचक राजयोग बनने से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके साथ ही राजनीति के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, जिससे आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही शेयर बाजार, रियल इस्टेट में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी ये तीनों राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। ऐसे में इस राशि के जातक अपने व्यक्तित्व, स्वभाव, कार्यशैली में परिवर्तन हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको को लाभ मिलेगा। मेहनत से कार्य करने से शश राजयोग का पूरा लाभ मिल सकता है। महाधन योग बनने से बिजनेस, व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। पार्टनरशिप में भी किए गए बिजनेस में भी खूब मुनाफा मिल सकता है। सपने, इच्छाएं पूरी होगी। मानसिक शांति मिलेगी। वाहन, संपत्ति, घर आदि खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।