Maha Shivratri 2025 Lucky Mulank: महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। साल 2025 में यह पावन दिन 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन माता पार्वती की तपस्या सफल हुई थी और उनका विवाह भगवान शिव से हुआ था। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से महादेव की कृपा से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं, अंक ज्योतिष के अनुसार, इस बार तीन मूलांक वाले जातकों के लिए महाशिवरात्रि बेहद खास रहने वाली है। इन मूलांक वालों पर शिव जी की विशेष कृपा बरसने वाली है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

इस बार महाशिवरात्रि मूलांक 1 वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी और काम में सफलता मिलेगी। अगर कोई काम अधूरा पड़ा है, तो वो अब पूरा होने लगेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छे मौके आ सकते हैं। साथ ही, इस दौरान आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे आप और मजबूती से अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में बढ़ेंगे। कुल मिलाकर, शिव जी की कृपा से करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 2 वालों की हमेशा से ही शिव जी पर खास आस्था रहती है, क्योंकि इस अंक के स्वामी चंद्रमा हैं और चंद्रमा को भोलेनाथ का सबसे प्रिय माना जाता है। ऐसे में इस साल की महाशिवरात्रि आपके लिए नई राहें खोल सकती है। अगर कोई लक्ष्य पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अब उसका रास्ता साफ होता नजर आएगा। आप नई ऊर्जा से भर जाएंगे, सही फैसले लेंगे और मनचाही सफलता हासिल करेंगे। इस दौरान मानसिक शांति भी मिलेगी और सेहत में सुधार होगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं और शनि खुद भी शिव भक्त हैं। इस वजह से इस बार शिवरात्रि आपके लिए बेहद शुभ साबित होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और तरक्की मिल सकती है। आपके काम करने के तरीके में बदलाव आएगा और इससे भविष्य में बहुत फायदा होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से भी आप सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।