Mahasamrajya Yoga In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिससे शुभ योग और अशुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि महासाम्राज्य योग (Mahasamrajya Yoga In Scorpio) का निर्माण हो रहा है। यह योग 19 नवंबर को बन रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं…
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए महासाम्राज्य योग (Mahasamrajya Yoga In Mithun) का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि चंद्र गुरु से निर्मित गजकेसरी राजयोग आपके सुख, साधन के घर में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खदीने का मन बना सकते हैं। इस समय किसी योजना में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में संंबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। इस समय आप परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशि: महासाम्राज्य योग का बनना आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गजकेसरी योग आप लोगों की गोचर कुंडली के लग्न भाव में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। क्योंकि लाभ स्थान का स्वामी आपकी राशि में बैठा है। इस समय कारोबार का विस्तार हो सकता है। इस समय आप व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि: महासाम्राज्य योग धनु राशि के जातकों को करियर और व्यापार की दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि गजकेसरी योग का प्रभाव आपकी गोचर कुंडली के करियर, मन और सुख- साधन के भाव पर बन रहा है। इसलिए इसलिए अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। वहीं ये समय निवेश के नजरिए से अच्छा रहेगा और लाभ में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है।