Maha Navami 2024 Date, Puja Timings Muhurat in India: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत का पारण करने का विधान है। इसके अलावा नवमी तिथि को श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है जिसे रामनवमी कहते हैं। इस साल नवमी तिथि को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति बन रही है, क्योंकि नवमी तिथि दो दिन पड़ रही है। आइए जानते हैं महानवमी की सही तिथि, मुहूर्त और महत्व…
महानवमी 2024 डेट (Maha Navami 2024 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 16 अप्रैल की रात को 1 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी, जो 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 17 अप्रैल को महा नवमी का व्रत रखा जाएगा।
महानवमी पूजा शुभ मुहूर्त 2024 (Maha Navami 2024 Puja Muhurat)
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से लेकर 3 बजकर 24 मिनट पर होगा।
गोधूलि मुहूर्त- शाम को 6 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम के 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर 7 बजकर 41 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक
महानवमी 2024 महत्व
हिंदू धर्म में महानवमी का विशेष महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही नवमी तिथि को चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण के साथ हवन करने का विधान है। मान्यता है कि महा नवमी तिथि के साथ मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ कन्या पूजन करता है, तो उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है। मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व की प्राप्ति होती है।
मां सिद्धिदात्री के मंत्र
सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।