Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। बीते दिन माघ पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया और कल्पवासियों ने भी इस दिन अपना व्रत पूरा किया। अब धीरे-धीरे नागा साधु अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं और अब महाकुंभ अपने समापन की ओर भी बढ़ रहा है। ऐसे लोग यह जानना चाहते हैं कि अगला बड़ा स्नान कब होगा और महाकुंभ 2025 कब खत्म होगा? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगला बड़ा स्नान महाशिवरात्रि पर

माघ पूर्णिमा के बाद अगला बड़ा स्नान महाशिवरात्रि पर होगा। पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे और इस शुभ दिन पर देशभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा होगी।

महाशिवरात्रि 2025 स्नान का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि पर स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक है। वहीं शिव पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 9 बजकर 26 मिनट तक प्रदोष काल में करना उत्तम माना जा रहा है।

महाकुंभ 2025 का समापन कब होगा?

महाकुंभ 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ था और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इसका समापन होगा। इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि यही वह दिन है जब भगवान शिव ने निराकार से साकार रूप लिया था। इस दिन शिव पूजा का सबसे सही समय प्रदोष काल माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे शुरू होगी और 27 फरवरी को सुबह 08:54 बजे खत्म होगी।

आस्था का सबसे बड़ा पर्व

महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी है। हर 12 साल में होने वाले इस महापर्व में संत, महात्मा, नागा साधु और आम लोग संगम में आकर पुण्य कमाते हैं। अब महाकुंभ का समापन करीब है, लेकिन महाशिवरात्रि का स्नान सबसे खास माना जा रहा है। इस दिन संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना होगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।