Magh Purnima 2025 Date: माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान और भगवान की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी कारण इस दिन कई श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए जाते हैं। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल माघ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी। साथ ही, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहुर्त और महत्व।

माघ पूर्णिमा 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी और 12 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। वहीं, पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 6 बजकर 32 मिनट पर है। आपको बता दें कि शुभ मुहूर्त में स्नान-दान करना विशेष लाभकारी माना जाता है।

स्नान और दान का महत्व

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जीवन के सारे पाप खत्म हो जाते हैं और आत्मा शुद्ध होती है। अगर इस दिन गंगा स्नान संभव न हो तो ऐसे में घर पर ही पवित्र जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस दिन दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन और भोजन दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विशेष रूप से सफेद चीजें (दूध, दही, चावल, मिश्री, चांदी आदि) दान करने से चंद्र दोष दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।

भगवान विष्णु और शिव की पूजा का महत्व

माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। जो लोग जीवन में परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन्हें इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर विशेष प्रार्थना करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।