Magh Purnima 2024 Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि काफी शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान करने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और कई गुना अधिक पुण्यों की प्राप्ति होती है। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किस दिन माघ पूर्णिमा पड़ रही है। आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा की सही तिथि, मुहूर्त के साथ महत्व।

कब है माघ पूर्णिमा 2024? (Magh Purnima 2024 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू हो रही है, जो 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 मनाई जाएगी।

माघ पूर्णिमा 2024 स्नान दान का शुभ मुहूर्त (Magh Purnima 2024 Sanan Daan Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 फरवरी को स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 बजकर से सुबह 6 बजकर 02 मिनट तक है।

माघ पूर्णिमा पर करें ये दान (Magh Purnima 2024 Daan)

माघ पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन तिल, गुड़, वस्त्र, घी, अनाज, फल का दान करना लाभकारी होगा।

माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima 2024 Sanan Significance)

हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान करने के साथ सूर्य देव को अर्घ्य देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के दिन लाखों लोग पहुंचते हैं। इसके साथ ही कल्पवास की परंपरा पूर्ण करते हैं। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से समस्त कामनाएं पूरी हो जाती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघ पूर्णिमा को करें इनकी पूजा

माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।