Magh Month Date 2025: हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ मास कहलाता है। इस महीने की शुरुआत पौष पूर्णिमा के बाद होती है। हिंदू धर्म के शास्त्रों में भी माघ मास का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मास में भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से साधकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा इस महीने को स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए सबसे शुभ समय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में स्नान-दान करने से जीवन में सुख-शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस लेख में हम बताने जा रहे हैं कि इस साल माघ मास कब से शुरू होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं माघ मास की तिथि, महत्व और व्रत-त्योहार के बारे में।

कब शुरू होगा माघ महीना 2025? (Magh Month Date 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा के समाप्त होते ही माघ महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस साल 14 जनवरी 2025 से यानि मकर संक्रांति से माघ महीने का आरंभ हो रहा है और 12 फरवरी 2025 तक चलेगा।

माघ माह 2025 महत्व (Magh Month Important)

हिंदू धर्म शास्त्रों में माघ माह का विशेष महत्व बताया गया है। इसी माह में दुनिया का सबसे बड़ा मेला कुंभ का भी आयोजन होता है। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में स्नान-दान करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

माघ महीने 2025 के व्रत त्योहार (Magh Month Festival List)

14 जनवरी 2025 – मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
17 जनवरी 2025 – सकट चौथ
25 जनवरी 2025 – षटतिला एकादशी<br>27 जनवरी 2025 – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
29 जनवरी 2025 – माघी अमावस्या, मौनी अमावस्या
1 फरवरी 2025 – विनायक चतुर्थी
2 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
4 फरवरी 2025 – नर्मदा जयंती
8 फरवरी 2025 – जया एकादशी
9 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत
12 फरवरी 2025 – माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।