Magh Masik Krishna Janmashtami 2025 Date: हिंदू धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। यह दिन जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और इस दिन को श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनका जन्म अच्छाई को बढ़ावा देने और बुराई को खत्म करने के लिए हुआ था। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा, साथ ही जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025 की तिथि (Magh Masik Krishna Janmashtami 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 21 जनवरी 2025 को रात 12 बजकर 39 मिनट शुरू होगी और अगले दिन यानि 22 जनवरी 2025 की रात 3 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में साल की पहली मासिक जन्माष्टमी का व्रत 21 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त (Magh Masik Krishna Janmashtami 2025 Shubh Muhurat)
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात में 12 बजे हुआ था, इसलिए पूजा का शुभ मुहूर्त भी रात को होता है। पंचांग के अनुसार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 6 मिनट से लेकर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन पूजा के लिए आपको कुल 53 मिनट का समय मिलेगा। इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हैं और रात को भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व (Magh Masik Krishna Janmashtami Importance)
इस दिन पूजा और व्रत करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विधिपूर्वक पूजा करने और व्रत ऱखने से घर में खुशहाली और शांति आती है, साथ ही व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा मान्यता है कि
इस दिन पूजा करने से भगवान कृष्ण भक्तों की सभी मनोकामनाएं करते हैं।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप (Magh Masik Krishna Janmashtami Mantra)
ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय
ॐ कृष्णाय नमः
ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे । हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।।
ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे। सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।
हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि दोनों का ही विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से भक्तों की सभी परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में अगर नए साल में आप भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने वाले हैं तो साल 2025 में मासिक शिवरात्रि की सही डेट एवं पूरी लिस्ट नोट कर लें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।