Magh Maas 2023: हिंदू धर्म में माघ मास का बहुत महत्व है। माघ मास पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों में भी इस माह का वर्णन किया गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी पौष मास चल रहा है। इसके बाद माघ मास शुरू होगा। 7 जनवरी 2023 से माघ मास शुरू हो रहा है। माघ मास भगवान विष्णु, सूर्य देव और मां गंगा का माह कहा जाता है। इस माह में गंगा स्नान, दान, पूजा का अधिक महत्व है।
मान्यता के अनुसार इस माह में ये सब करने से सभी संकटों से मुक्ति मिल जाती है और वैभव की प्राप्ति होती है। वहीं इस पूरे माह में भगवान विष्णु और सूर्य देव की विधिवत पूजा करने से सभी पाप कट जाते हैं। वहीं मृत्यु के बाद मोझ की प्राप्ति होती है।
माघ मास में जरूर करें ये काम
-माघ मास में गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। इस पूरे मास में गीता का पाठ करना चाहिए। इससे भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है।
-माघ मास में भगवान विष्णु को तिल जरूर अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जल में तिल डालकर स्नान करना चाहिए। इससे पुण्य मिलने की मान्यता है।
-इस माह में रोजाना दीप जलाकर तुलसी की पूजा करनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
-इस माह में गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे देवताओं के प्रसन्न होने की मान्यता है।
माघ मास में नहीं करने चाहिए ये काम
वहीं कई ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें माघ मास के दौरान नहीं करना चाहिए। इससे हानि होने की मान्यता है। आइए जानते हैं कि किन कार्यो को माघ मास के दौरान करना वर्जित बताया गया है।
-माघ मास में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इस माह में तिल का सेवन करना फलदायी बताया गया है।
-माघ मास में तामसिक भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए।
-इस माह में मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
-माघ मास में झूठ नहीं बोलना चाहिए और किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
-माघ मास में एक समय भोजन करना बताया गया है।