Magh Gupt Navratri: वैदिक पंचांग अनुसार चार नवरात्र होते हैं। पहला शारदीय और दूसरा चैत्र नवरात्र के बारे में सभी जानते हैं। इनके अलावा दो और नवरात्र पड़ते हैं। इन दो नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहते हैं। गुप्त नवरात्र माह और आषाढ़ महीने में पड़ते हैं। 

आपको बता दें कि इस साल माघ गुप्‍त नवरात्र‍ि की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से हो रही है। इस दौरान 10 महाविद्याओं (मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी) की साधना की जाती है। वहीं इस बार गुप्त नवरात्रि पर इस बार गुप्त नवरात्रि पर अभिजीत मुहूर्त भी बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं यहां हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे धन- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

माघ गुप्त नवरात्रि की तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 जनवरी को शाम 6 बजकर 4 मिनट से होगी। इस तिथि का समापन 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि को आधार मानते हुए माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ 30 जनवरी दिन गुरुवार को होगा।

करें इन ज्योतिषीय उपाय को

धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

अगर काफी मेहनत करने के बाद भी धन की सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो आप गुप्त नवरात्रि के दिन 9 गोमती लाल कपड़े में बांधकर मां के चरणों में रख दें और प्रतिदन आराधना करें। साथ ही अंतिम दिन मतलब नवमी वाले दिन गोमती चक्र को लाल कपड़े बांधकर गांठ लगाकर धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता बढ़ेगी। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनेंगे।

करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

अगर आपको करियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिल रही हो तो गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को 9 कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं। साथ ही कुछ दक्षिणा भी दें। ऐसा करने से आपको करियर में उन्नति मिल सकती है।

दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय का 21 बार करें पाठ

दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय के 21 बार पाठ करें और लौंग कपूर के साथ आरती करें। नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा के मंदिर में लाल रंग का झंडा चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में सुख- शांति बनी रहेगी। साथ ही पति- पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025