Magh Gupt Navratri 2025 Rashi Upay: सनातन धर्म में साल में आने वाली चारों नवरात्रि का बहुत खास महत्व है। हर साल चार बार नवरात्रि आती है, जिनमें से माघ गुप्त नवरात्रि भी शामिल हैं। पंचांग के अनुसार, इस बार माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से हो रही है और इसका समापन 7 फरवरी 2025 को होगा। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से पूजा करने और कुछ खास उपाय करने से मां दुर्गा की कृपा से जीवन की परेशानियां कम हो जाती हैं। ऐसे में ज्योतिष की मानें तो अगर आप इस दौरान राशि अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो इससे माता दुर्गा का खास आशीर्वाद प्राप्त होता है।

राशि के अनुसार उपाय

मेष राशि

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे हैं तो ऐसे में नवरात्रि के 9 दिनों तक 9 कन्याओं को लाल चुनरी और मिठाई भेंट करें। ऐसा माना जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें। साथ ही, 9 तरह के भोग अर्पित करें। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में सुख-शांति आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक इस दौरान मां दुर्गा को हरी चुनरी और हरा चूड़ा चढ़ाएं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक गुप्त नवरात्रि के दौरान हवन करें और उसमें चावल की खीर और शहद से आहुति दें। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक सुबह और शाम मां दुर्गा के नर्वाण मंत्र का जाप करें। इससे आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन में सकारात्मकता आएगी।

कन्या राशि

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशियां बनी रहें, तो नवरात्रि के 9 दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं और फिर इसे किसी गरीब को दान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक नवरात्रि के दौरान हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दौरान 21 गोमती चक्र और 3 नारियल मां दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आएगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक नवरात्रि के 9 दिनों तक शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाएं। इससे आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक नवरात्रि के दौरान दुर्गा चालीसा का पाठ करें। यह उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में खुशियां और शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।