Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि साल में 4 बार नवरात्रि आती हैं। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती हैं और चैत्र नवरात्रि तथा आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि होती है। गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं (मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रुमावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी) की साधना की जाती है। आपको बता दें कि इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी 2024 शनिवार के दिन हो रही है। वहीं इस दिन रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त…

जानिए तिथि (Magh Gupt Navratri Tithi 2024)

पंचांग के मुताबिक साल 2024 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी शनिवार के दिन से हो रही है। वहीं 18 फरवरी, रविवार के दिन इसका समापन होगा। इन 9 दिनों मां दुर्गा के अलग- अलग रूपों की आराधना की जाती है।

कलश स्थापना का मुहूर्त (Ghat Sthapana Muhurt)

नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापित किया जाता है। आपको बता दें कि कलश ईशान कोण में शुभ मुहूर्त में स्थापित किया जाता है। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त…

कलश स्थापना का मुहूर्त : 10 फरवरी, सुबह 08 बजकर 44 मिनट से सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त : 10 फरवरी, दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक

बन रहे हैं ये शुभ योग

वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्रि पर रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। इन योगों में पूजा करने का दोगुना फल प्राप्त होता है।

गुप्त नवरात्रि का महत्व

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं का आराधना की जाती है। साथ ही मां दुर्गा की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। इस नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने का भी विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है जो भक्त गुप्त रूप से मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करता है, उसकी सही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सुबह और शाम की पूजा में दुर्गा मां को बताशे और लौंग का भोग लगाने का विधान है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024