Magh Gupt Navratri 2024 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। बता दें कि साल में कुल 4 नवरात्रि पड़ती है। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि होती है। पहली माघ माह में और दूसरी आषाढ़ माह में पड़ती है। जहां शारदीय और चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। वहीं, गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी काली और उनकी 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। तंत्र- मंत्र की विद्या और साधना के लिए गुप्त नवरात्रि काफी खास मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानी 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जो 18 फरवरी को समाप्त हो रही है। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि की तिथियां, कलश स्थापना का मुहूर्त।
माघ गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना मुहूर्त 2024 (Magh Gupt Navratri 2024 Ghatsthapana muhurat)
गुप्तक नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त: सुबह 8 बजकर 45 मिनट से लेकर 10 बजकर 10 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक
गुप्त नवरात्रि में इन दस महाविद्याएं की होती है पूजा
गुप्त नवरात्रि के दौरान मां काली सहित इन 10 महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। इनके नाम है काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला।
माघ गुप्त नवरात्रि 2024 तिथि (Magh Gupt Navratri 2024 Tithi)
10 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना मुहूर्त
11 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि
12 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि
13 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि चतुर्थी तिथि
14 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि पंचमी तिथि
15 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि षष्ठी तिथि
16 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि सप्तमी तिथि
17 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि महाष्टमी
18 फरवरी 2024 – माघ गुप्त नवरात्रि महानवमी
गुप्त नवरात्रि का महत्व
गुप्त नवरात्रि के दौरान मां काली सहित अन्य महाविद्याओं की पूजा करने का विधान है। इस दौरान तांत्रिक, साधक और अघोरी तंत्र मंत्र की सिद्धि करने के लिए गुप्त साधना करते हैं। इसमें महाविद्याओं की पूजा गुप्त तरीकों से की जाती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
