Triekadash Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से 15 अगस्त का दिन काफी खास हो सकता है। दरअसल, ग्रहों के राजकुमार बुध मंगल के साथ संयोग करके लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें कि 15 अगस्त को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर बुध और मंगल एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे,जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस समय बुध कर्क राशि और मंगल कन्या राशि में विराजमान है। आइए जानते हैं बुध-मंगल का लाभ दृष्टि योग किन राशियों के जीवन में खुशियां ला सकता है…
प्याज-लहसुन खाने वाले जन्माष्टमी पर कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा? जानें प्रेमानंद महाराज से
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-मंगल का त्रिएकादश योग खुशियां ले आ सकता है। इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। घर-गृहस्थी के मामलों में भी लाभ मिल सकता है। आपका समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीत सकता है। वाकपटुता पर सुधार हो सकता है, जिससे आप अपनी बात कहने में सफल होने के साथ कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। माता के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध–मंगल का त्रिएकादश योग अत्यंत अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। साहस और आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।आपके स्वभाव में शालीनता बढ़ेगी, जिससे सामाजिक और व्यावसायिक दोनों स्तर पर लाभ होगा। त्रिएकादश योग आपको प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में आगे बढ़ा सकता है और किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति संभव है। मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-बुध का त्रिएकादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातक लग्जरी लाइफ जी सकते हैं। आर्थिक मामले में काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी आप लकी हो सकते हैं। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। बड़े लोगों से मित्रता हो सकती है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे होंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।