Maa Lakshmi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में 12 राशियां होती है जिसमें हर एक राशि के अपने-अपने ग्रह स्वामी है। इसके साथ ही हर एक राशि किसी न किसी देवी- देवता की प्रिय होती है। ऐसे ही 12 राशियों में से कुछ राशियां है जिन्हें मां लक्ष्मी का अति प्रिय माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की ये राशियों हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ जीवन में खुशहाल रहती हैं। पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही हर चुनौतियों को आसानी से पार करने में सक्षम होते हैं। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान अधिक होता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों पर होती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा…

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

इस राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र को धन-संपदा, धन-वैभव, भोग-विलास, रोमांस आदि का दाता माना जाता है। इसके साथ ही जिस जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, तो उसके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। वृषभ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होने से हर क्षेत्र में सफलता के साथ पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है। इसके साथ ही तत्व अग्नि है। जिस राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तो उनके ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतता है। मां लक्ष्मी की कृपा से हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इन्हें कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। मंगल को शक्ति, साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बल से हर एक मुकाम को पा लेते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा ग्रहों के सेनापति की राशि होने के कारण इस राशि के जातकों के अंदर प्रतिनिधित्व करने की प्रवृत्ति होते हैं। ऐसे में ये हर एक चीज को बहुत ही कुशलता के साथ करते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।