ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व एक- दूसरे से अलग होता है। साथ ही इनकी पसंद और ना पसंद भी अलग होती है। साथ ही इन राशियों के इष्ट देव भी अलग- अलग होते हैं और इन राशियों पर उनकी कृपा रहती है। आज हम यहां आपको ऐसीं 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोगों पर मां लक्ष्मी की आसीम कृपा रहती है। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
मिथुन राशि: मिथुन राशि की इष्टदेव ज्योतिष के अनुसार मां लक्ष्मी मानीं जातीं हैं। इसलिए इस राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये लोग व्यापार में दक्ष होते हैं। क्योकि मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध देव को व्यापार का दाता कहा जाता है। साथ ही ये लोग तार्किक बुद्धि के भी होते हैं। इन लोगों के सारे काम मां लक्ष्मी की कृपा से बनते चले जाते हैं। इन लोगों को मां लक्ष्मी की उपासना करना लाभकारी रहता है। इन लोगों को हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए।
मकर राशि: इस राशि के इष्ट देव नृसिंह देवता है और नृसिंह देवता भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। इसलिए इन लोगों पर नृसिंह देवता और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा रहती है। ये लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये लोग हर काम को पूरी लगन से करते हैं। इसलिए कार्यक्षेत्र में इनका दबदबा रहता है। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इन लोगों पर मां लक्ष्मी के साथ- साथ शनि देव की भी कृपा रहती है।
मीन राशि: धनु और मीन राशिवालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं और उनके इष्ट देव विष्णु जी और लक्ष्मी जी हैं। इसलिए इन लोगों को मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। मीन राशि के लोग दूरदर्शी और विद्वान होते हैं। साथ ही इनकी तार्किक क्षमता अच्छा होती है। वहीं अगर ये लोग मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करें तो इनको दोगुना फल प्राप्त होगा।
