Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म डेट से उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 की लड़कियों के बारे में। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक की लड़कियां काफी बुद्धिमान मानी जाती हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहती हैं। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान रहती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये प्रतिभाशाली और बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जिससे हर कोई इनकी तरफ खींचा चला आता है। इन्हें घूमने फिरने का काफी शौक होता है। ये नौकरी से ज्यादा व्यापार में तरक्की हासिल करती हैं। ये जिस काम को एक बार करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेती हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं।
इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है। मूलांक 1, 3, 4, 5, 7 और 8 वालों से इनके संबंध अच्छे रहते हैं। ये लाइफ में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं और उसमें सफलता भी हासिल करती हैं। इन्हें नई-नई योजनाओं पर काम करने से अच्छा लाभ प्राप्त होता है। ये दूरदर्शी होती हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में होता है। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों के लिए नये साल की शुरुआत होगी शानदार, धन-दौलत में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार)
इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। इन्हें बेहद ही चाहने वाला जीवनसाथी मिलता है। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से ये जिस घर जाती हैं वहां धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है। ये अपने पति के लिए बेहद ही लकी मानी जाती हैं। शादी के बाद इनके पति की किस्मत चमक जाती है। (यह भी पढ़ें- 5 दिसंबर को मंगल वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर इस गोचर का क्या पड़ेगा असर)