New Year 2022 Rashifal In Hindi: नया साल जल्द दस्तक देने वाला है। ऐसे में इस नव वर्ष को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। ये साल कुछ राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा तो कुछ के लिए मुश्किल भरा। यहां आप जानेंगे किन राशि वालों के लिए नये साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों को करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए नये साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। करियर में तरक्की मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ये साल कार्यक्षेत्र में सफलता देने का कार्य करेगा। व्यापारी वर्ग को भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान आप व्यापार में विस्तार करने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए नया साल अच्छा रहेगा। करियर में अच्छी खासी तरक्की हासिल होगी। व्यापारी जातकों के लिए भी ये साल अच्छा रहेगा। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो नया साल आपके इस काम के लिए शुभ साबित होगा। अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपने कार्यस्थल पर पद-प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। साझेदारी के काम में लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए नया साल शानदार साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। राहु की मजबूत स्थिति होने से कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी। हर काम में विजय प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है। आर्थिक तौर पर आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें- मेहनती, ईमानदार, न्याय प्रिय और दयावान होते हैं इस राशि के लोग, शनि देव की रहती है इन पर विशेष कृपा)
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए नये साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। करियर में उन्नति के प्रबल आसार हैं। मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापारी जातकों की किस्मत चमकेगी। कार्यस्थल पर आप पदोन्नति हासिल करने में सक्षम रहेंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: इस नाम की लड़कियों के पास पैसों की नहीं होती कमी, एशो-आराम से जीती हैं अपनी जिंदगी)