हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी का विवाह भगवान विष्णु के साथ हुआ था। वहीं धन की देवी माता लक्ष्मी को हर इंसान अपने- अपने हिसाब से पूजा- अर्चना करके प्रसन्न करता है। लेकिन क्या आपको पता है मां लक्ष्मी आगमन से पहले कई संकेत देतीं हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में…

मां लक्ष्मी का होना वाला है आगमन:

अगर अचानक से आपके घर में काले रंग की चिंटियां आकर झुंड बना दें और कुछ खाने लगे तो समझ लीजिए आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होना वाला है। मतलब आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

तीन छिपकलियों का दिखना:

ऐसा माना जाता है कि घर में एक ही जगह पर तीन छिपकलियों का दिखाई देना भी मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत होता है। इसे काफी शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ में लगातार खुजली हो रही है, तो इसका अर्थ है की व्यक्ति के पास धन आने वाला है।

घर में बने चिड़िया का घोंसला:

अगर आपको अपने घर में चिड़िया को घोंसला बना दिखे तो ये बहुत ही शुभ संकेत हैं। इसका अर्थ है की आपको अपार धन मिलने वाला है। मतलब धन आगमन के मार्ग खुलने वाले हैं।

सपने में दिखें यह चीजें:

अगर किसी व्यक्ति को सोते समय सपने में झाड़ू, उल्लू, घड़ा, हाथी, बंसी, नेवला, शंख, छिपकली, सांप, गुलाब आदि दिखाई देता है, तो इसे भी धन प्राप्ति के संकेत माना जाता है।

झाड़ू लगाते देखना भी शुभ संकेत:

अगर आप घर से सुबह किसी काम से बाहर निकल रहे हैं और आपको कोई व्यक्ति झाड़ू लगाते हुए दिख जाएं तो यह एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। मतलब आपको किसी परेशानी से निजात मिलने वाली है। साथ ही आपको कहीं से धनलाभ हो सकता है।

तुलसी के पौधे के पास छिपकली दिखना:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिन तुलसी के पौधे के आसपास छिपकली का दिखाई देना भी शुभ संकेत होता है। वहीं, तुलसी के पौधे के आसपास कई सारी छिपकलियों का दिखाई देना विपरित संकेत होता है। वहीं अगर आपको सुबह- सुबह शंख ध्वनि सुनाई दे तो यह भी एक बेहद शुभ संकेत है।