Chandra Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण समय- समय पर पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में, यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10: 24 बजे से लेकर दोपहर 03:01 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय किस्मत चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपको इस दौरान परिवार का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही कारोबारियों को व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस समय कहीं से आपको अटका और गुप्त धन भी मिल सकता है। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक पल बितेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
चंद्र ग्रहण आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आपको जीवनसाथी का इस समय पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार के लिए किया गया प्रयास आपका सफल होगा। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। वहीं साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
साल का पहला चंद्र ग्रहण मकर राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक पल बितेगा। साथ ही आपको फंसा हुआ पैसा मिलेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आप इस समय कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सात ही आपको इस अवधि में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं आप इस समय देश- विदेश की यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथ ही इस समय आपके पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है।