Lucky Zodiac Sign: साल 2025 का आखिरी माह दिसंबर चल रहा है। इसके समाप्त होने के साथ नववर्ष 2026 आरंभ हो जाएगा। साल 2025 मंगल का वर्ष था और इसकी शुरुआत के लगभग आधे हिस्से में यानी 2 जून 2025 तक वह नीच राशि में था। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई तरह के कष्ट आए होंगे। कभी साढ़े साती, तो कई राशियों को ढैया का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस साल लगातार कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो युद्ध जैसी परिस्थितियों उत्पन्न हुई है। ऐसे में व्यापार और व्यवसाय में भी मंदी रही, आर्थिक संकट आया और कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से 2025 जाते-जाते कुछ राशियों की किस्मत को पलट सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं ये साल जाते-जाते किन राशियों के लिए हो सकता है भाग्यशाली…
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों की बात करें, तो शनि तीसरे भाव में मार्गी अवस्था में विराजमान है। इसके अलावा राहु धन भाव में, गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में छठे भाव में, केतु अष्टम भाव और बुध, सूर्य और शुक्र एकादश भाव में स्थित हैं। इसके अलावा मंगल बारहवें भाव में और 16 दिसंबर को सूर्य और 20 दिसंबर को शुक्र भी बारहवें भाव में संचरण करेंगे। देवताओं के गुरु बृहस्पति के छठे भाव में होने से इस राशि के जातकों को नौकरी और करियर में अत्यंत लाभ मिल सकता है। बड़ा पैकेज से लेकर उच्च पद में नौकरी मिल सकती है। आपकों पुरानी समस्याओं से निजात मिल सकती है। गुरु की दृष्टि पांचवें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। राजनीति से जुडे जातकों को विशेष फलों का प्राप्कि हो सकती है। नौकरी बदलने का सपना पीरा हो सकता है। इसके अलावा विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। राहु के धन भाव में होने से आपको पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। लेकिन गुरु की नवमी दृष्टि धन बाव में पर है। ऐसे मं राहु की नकारात्मकता कंट्रोल में रहेगी।
अब मंगल की बात करें, तो वह आपको विदेशी माध्यम से पैसा दिला सकते हैं। विदेश में प्रॉपर्टी से लेकर वहां बसने का सपना पूरा हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। सूर्य-बुध का बुधादित्य और शुक्र-बुध का लक्ष्मी नारायण योग भी इस राशि के जातकों को खूब लाभ दे सकता है। आय में तेजी से वृद्धि के साथ रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पिता या वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी धन दिलाएगा। इसके बाद साल के अंत में सूर्य-शुक्र और मंगल-शुक्र की युति हो रही है. ऐसे में इस राशि के जातकों को रिश्तों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए ये माह काफी सकारात्मक परिवर्तन लेकर आने वाला है। इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति इस राशि के सप्तम भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मंगल लग्न भाव में और सूर्य बारहवें भाव में विराजमान है। 16 दिसंबर को लग्न भाव में आ जाएंगे। शुक्र 20 दिसंबर भी लग्न में आ जाएंगे। इसके साथ ही राहु तीसरे भाव, केतु नवम भाव में और शनि चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है और आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। आप कोई बड़ी वित्तीय निर्णय ले सकते हैं। गुरु की दृष्टि इनकम भाव में पड़ने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके अलावा नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। हो सकता है कि विदेश में व्यापार करने में सफल हो सकते हैं। शनि के चौथे भाव में होने के कारण इस राशि के जातकों को प्रॉपर्टी या रेंटल आय के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
शुक्र लग्न में रहकर सातवें भाव पर दृष्टि डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आय बढ़ेगी, दैनिक आय में सुधार होगा, जीवनसाथी से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। यदि किसी जातक का विवाह इस महीने होता है, तो विवाह के बाद किस्मत चमकने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना बढ़ जाएगी, क्योंकि सूर्य 16 दिसंबर को भाग्येश होकर लग्न में प्रवेश करेंगे और सातवें भाव पर शुभ दृष्टि डालेंगे। दिसंबर में नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों की बात करें तो पहले से चली आ रही गलतफहमियां अब दूर हो सकती है। ये अवधि छात्रों के लिए यह अत्यंत शुभ समय है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी ये साल जाते-जाते काफी कुछ देकर जा सकता है। इस राशि के नवम भाव में शनि मार्गी अवस्था में विराजमान है। गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में 12वें भाव, केतु धन भाव, राहु अष्टम भाव में विराजमान है। इसके अलावा सूर्य, शुक्र और बुध पंचम भाव में संचरण कर रहें है।16 दिसंबर को सूर्य और 20 दिसंबर को शुक्र छठे भाव में जाएंगे। जहां पर पहले ही मंगल विराजमान है। करियर की दृष्टि से ये माह अनुकूल जाने वाला है। दशम भाव के स्वामी मंगल और सूर्य छठे भाव में होने से इस राशि के जातकों को शत्रुओं, राजनीति से लेकर विरोधियों पर सफलता हासिल होगी। आप उनके हर एक षड्यंत्र का वार कर पाने में विजय होंगे। नए काम की तलाश कर रहे जातकों को नए साल में काफी लाभ मिल सकता है। भाग्य भाव में शनि के होने से इस राशि के जातकों को दांपत्य जीवन से लेकर भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। हालांकि शनि विवाह में थोड़ी देरी कर सकते हैं, लेकिन 2 जून 2026 के बाद गुरु के लग्न भाव में आने से इस राशि के जातकों के लिए विवाह के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। पंचम भाव में सूर्य, शुक्र और बुध का संचरण करने से इस राशि के छात्रों को विशेष फलों की प्राप्ति हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। विदेश, मल्टीनेशनल कंपनियों या विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ी नौकरी के कई अवसर बन रहे हैं। गुरु-मंगल का दृष्टि संबंध बनने के कारण इस राशि के जातकों को एक्स्ट्रा सोर्स ऑफ इनकम का निर्माण होगा।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 | कन्या वार्षिक राशिफल 2026 |
| तुला वार्षिक राशिफल | वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
