Weekly Lucky Horoscope 12 To 18 May 2025: मई के इस सप्ताह में ग्रहों की खास स्थिति बन रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते चंद्रमा वृश्चिक राशि में और मंगल कर्क राशि में रहेंगे। इन दोनों के बीच समसप्तक योग बन रहा है जिससे नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में यह योग बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा योग जीवन में सफलता, समृद्धि और उन्नति लाता है। ज्योतिष के अनुसार, खासकर इन 3 राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद लाभकारी साबित होगा। तो चलिए जानते हैं इन तीन भाग्यशाली राशियों का साप्ताहिक लकी राशिफल।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस सप्ताह मेष राशि राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो कार्य काफी समय से रुका हुआ था, वह अब पूरा हो सकता है। खासकर दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी सरकारी अधिकारी की मदद से अटके काम पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही कामकाज में तेजी आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी बातचीत में ऐसा असर रहेगा कि विरोधी भी आपकी ओर आकर्षित होकर सहयोग देने लगेंगे। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है या फिर आप किसी पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। इससे आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी या करियर से जुड़े लोग इस सप्ताह किसी लाभकारी यात्रा पर जा सकते हैं, जो भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह तरक्की और सफलता से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। कोई पुरानी समस्या या उलझन किसी शुभचिंतक की मदद से सुलझ सकती है। मानसिक रूप से शांति और आत्मिक संतोष मिलेगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या किसी नई जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके और आपके लव पार्टनर के बीच रिश्ते और गहरे होंगे। साथ में बिताया गया समय यादगार रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। पिछले समय में किए गए कठिन प्रयास अब रंग ला सकते हैं। खासतौर पर जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। इस निवेश से आपको भविष्य में आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। किसी से पुराना रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है जिससे आपकी सेविंग्स बढ़ेगी। इस हफ्ते भाग्य भी पूरा साथ देगा, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।